नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए जुमे की नमाज पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी नफरती साजिश को नाकाम किया जा सके। जांच में बांग्लादेश कनेक्शन का खुलासा हुआ है, जहां से सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीम खान पर देशद्रोह का केस दर्ज किया है और अब तक 200 संदिग्धों की पहचान कर चुकी है। 97 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का भी पता चला है, जिनसे अफवाहें फैलाई गई थीं। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।
For more info: https://youtu.be/fIIznHgY56s

0 - Comments