Delhi

नीति आयोग की 10वीं बैठक शुरू, PM मोदी की अध्यक्षता में "विकसित भारत 2047" पर मंथन

जधानी के भारत मंडपम में आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बैठक में देश के लगभग सभी मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, और केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।बैठक का मुख्य उद्देश्य है – "विकसित भारत के लिए विकसित राज्य 2047" की दिशा में रणनीतिक योजनाओं पर चर्चा करना। बैठक में केंद्र-राज्य समन्वय, सहयोगात्मक संघवाद, और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर गहन विचार-विमर्श हो रहा है।

For more information, visit: https://youtu.be/umQw1iR-JYc?si=tHEUMx58wKxJtSpH

0 - Comments

Leave a comment