प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसे "ऑपरेशन सिंदूर" नाम दिया। PM मोदी ने पिछले एक हफ्ते की लगातार बैठकों में स्पष्ट किया कि पहलगाम हमले में हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया गया था, जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गईं। भारत को इसलिए एक स्पष्ट संदेश देना था कि आतंकियों को इस तरह बचकर भागने नहीं दिया जा सकता।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने देश भर में क्रोध फैलाया। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए। लेकिन यह सिर्फ पहलगाम का बदला नहीं है।भारत ने इन एयरस्ट्राइक के जरिए अपना अंतिम हिसाब भी चुकता कर दिया है।
पाकिस्तान और पीओके में बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन में एयरस्ट्राइक की गई। बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय लक्ष्य बनाए गए हैं।
For more info: https://youtu.be/uOchL2-SQrQ?si=wJvHtRY8VGeQ0veW

0 - Comments