ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ दुनियाभर में की जा रही है...इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और रडार सिस्टमों को तबाह कर दिया...इसके बाद घुटनों पर आ चुके पाकिस्तान ने भारत को सीजफायर का प्रस्ताव दिया....इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सीजफायर के टूटने की चिंता पाकिस्तान के नेताओं को सता रही है...दरअसल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चीफ बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तानी मीडिया को एक इंटरव्यू दिया....जिसमें उन्होंने ये चिंता जताई है कि अगर सीजफायर टूटा तो क्या अंजाम होगा..
मार के डर से बिलबिलाया पाकिस्तान अमन और शांति की भीख मांग रहा है....वो पाकिस्तान जो हर रोज खुद सीजफायर का उल्लंघन करा रहा है....अब सीजफायर की बात कर रहा है...झूठ बोलने में पाकिस्तान का खैर कोई जवाब नहीं है.....एत तरफ वो कहते हैं...कि हमें सीजफायर जारी रखना है..हम इस पर बात करना चाहते हैं...और वहीं दूसरी ओर भारत पर पीछे से प्रहार करने की नाकाम कोशिश करता है...इसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है..विदेश मंत्री एस.जयशंकर का कहना है कि पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की लिस्ट है..
पाकिस्तान वो लिस्ट भारत को दे ताकि भारत आतंकवाद का खात्मा कर सके...जयशंकर ने जोर देकर कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मामलों में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को लेकर भारत की पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं आया है...पाकिस्तान से हमारी बातचीत पूरी तरह से द्विपक्षीय होगी..
For more information, visit: https://youtu.be/iqDe-r3DsYw?si=Q-pxHTbrFmtUbCXT

0 - Comments