Delhi

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक | किशन रेड्डी के 5 सवाल

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है…संघर्ष को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार और बीजेपी पर लगातार हमला बोल रहे हैं....कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को एक छोटा संघर्ष बताया, जिसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है...केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने इस बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया और कहा कि ये हमारे सैनिकों का अपमान है. साथ ही 

किशन रेड्डी ने एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस से 5 सवाल भी पूछे.... कि

क्या पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकवादी कैंप को खत्म करना एक छोटा संघर्ष है? 

क्या पाकिस्तानी सेना के 11 सैन्य ठिकानों को खत्म करना एक छोटा संघर्ष है? 

क्या पाकिस्तान के 20% सैन्य ढांचे को पंगु बना देना एक छोटा संघर्ष है?

क्या हमारे भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार मिसाइलों का इस्तेमाल करके चीन में विकसित एडवांस्ड मिलिट्री रडार और मिसाइल डिफेंस सिस्टम को खत्म करना एक छोटा संघर्ष है? 

क्या पाकिस्तान का इस हद तक घबरा जाना कि उसे संघर्ष कम करने की गुहार लगाना पड़ गया, यह एक छोटे संघर्ष का संकेत है?

BJP ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे समय में जब भारत सहित पूरी दुनिया ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की सराहना कर रही है, ये हैरान करने वाला है कि कांग्रेस के नेता इतने परेशान क्यों हैं....हालांकि ये भी सही है कि जब वे सत्ता में हुआ करते थे, तो उन्होंने सेना को मजबूत करने की उपेक्षा की....अब सत्ता के हाथ से जाने के बाद भी वे सेना की जीत का स्वागत नहीं कर पा रहे हैं....ये कांग्रेस पार्टी की दिवालिया मानसिकता और उनकी मनोवैज्ञानिक अस्थिरता को दर्शाता है....

For more information, visit: https://youtu.be/NBatcB1aZBU?si=BsE_O3ifuGHRSpCl

0 - Comments

Leave a comment