ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जहां बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है....पीएम मोदी को इसका श्रेय दे रही है...तो वहीं विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं..उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी सेना का श्रेय छीन रही है...ये सेना की कामयाबी है न की बीजेपी की...विपक्षी दलों का कहना है कि पहलगाम टेरर अटैक का बदला लेने से पहले यात्रा निकालना और राजनीति करना बीजेपी का पाखंड है...
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की थी....तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधा....उन्होंने बीजेपी पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक लाभ लेने का गंभीर आरोप लगाया है....उन्होंने कहा आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस का समर्थन देश की सेना के साथ था और आगे भी रहेगा...

0 - Comments