जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ईस्ट से बीजेपी विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ऑपरेशन के समय एयरफोर्स के जवान सोए हुए थे। दरअसल, पठानिया उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन द्वारा जारी उस नोटिस के विरोध में लोगों के साथ खड़े नजर आए, जिसमें सड़क चौड़ीकरण को लेकर दुकानों और घरों को खाली करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण से पहले मुआवजा और वैध प्रक्रिया जरूरी है, जो यहां नहीं अपनाई गई।
ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, अब राजनीतिक बहस का केंद्र बनता जा रहा है। कांग्रेस नेता उदित राज ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान को सबक नहीं सिखा पाया। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के पीछे अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय ताकतें खड़ी हैं, जिससे भारत की स्थिति कमजोर नजर आती है। उदित राज ने आईएसआई को पाकिस्तान का असली कंट्रोलिंग पावर बताया और कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को एक्सपोर्ट करता रहता है।
For more information, visit: https://youtu.be/ToCu0phq1YI?si=JXrkHse0LYDIoV05

0 - Comments