AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'कठमुल्ला' वाले बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि "योगी को उर्दू नहीं आती, वो साइंटिस्ट क्यों नहीं बने?" साथ ही उन्होंने कहा कि "उर्दू देश की आज़ादी की ज़ुबान है" और बीजेपी केवल "एक मजहब, एक ज़ुबान और एक लीडर" को ही देखती है।
इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि "योगी किसी भाषा के विरोधी नहीं हैं" और "ओवैसी समुदाय को संकीर्ण सोच में रखना चाहते हैं"। उन्होंने यह भी कहा कि "एक हाथ में कुरान, एक हाथ में कंप्यूटर आवश्यक है" लेकिन ओवैसी आधुनिकता के विरोधी हैं।
For more info: https://youtu.be/sn36NDtn8ZE

0 - Comments