Delhi

पहलगाम हमले के बाद भारत की कड़ी तैयारी: 244 शहरों में मॉक ड्रिल, पाकिस्तान को सख्त संदेश

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कोल्ड वॉर जैसे हालात में पहुंच गया है। लेकिन अब भारत ने केवल बातों तक सीमित न रहते हुए जमीन पर तैयारी शुरू कर दी है।

गृह मंत्रालय ने देशभर के 244 शहरों में मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है। इन ड्रिल्स में एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट प्रोटोकॉल और आपातकालीन बचाव की ट्रेनिंग दी जाएगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई, श्रीनगर जैसे बड़े शहरों में भी यह अभ्यास होगा।

इसका साफ संकेत है कि भारत अब कोई चूक नहीं चाहता। अगर पाकिस्तान या कोई आतंकी संगठन भारत पर हमला करता है, तो देश पहले से तैयार होगा।

सूत्रों के अनुसार यह मॉक ड्रिल सिर्फ आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए नहीं है, बल्कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश देने के लिए है कि भारत अब कड़ा और ठोस जवाब देने के मूड में है।

पाकिस्तान पहले से ही भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा हुआ है। सीमा पार हलचल भी इसका संकेत है। और अब भारत ने मॉक ड्रिल के जरिए यह दिखा दिया है कि वह सिर्फ कड़ी निंदा नहीं करता, अब एक्शन की तैयारी में है।

For more info: https://youtu.be/7yTLhjOo0ec?si=hdNlwQanf19_99Xm

0 - Comments

Leave a comment