Delhi

पहलगाम आतंकी हमले को एक महीना: भारत की कड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान बैकफुट पर

पहलगाम आतंकी हमले का आज एक महीने पूरा हो गया है....जी हां ये आंखों को नम करने वाला हमला 22 अप्रैल को हुआ था...इस कायराना आतंकी हमले का आज एक महीना पूरा हो गया है.....इन एक महीनों में काफी कुछ हुआ....भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया....पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया....पाकिस्तान के साथ जंग जैसी स्थिति बनी और फिर युद्ध विराम भी हो गया..

पहलगाम हमले के अगले ही दिन मामले की जांच NIA ने अपने हाथ में ले ली...NIA की टीम ने 23 अप्रैल को इस आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी.....शुरुआत इस हमले की जिम्मेदारी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट'  ने ली.....लेकिन इसने बाद में जिम्मेदारी से पीछे हट गया...भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया....पाकिस्तान से भारत ने दो टूक कह दिया कि वह जब तक आतंक को समर्थन देना बंद नहीं करेगा, यह संधि स्थगित रहेगी....भारत की ओर से अटारी बॉर्डर को भी बंद करने का ऐलान कर दिया गया था....अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान करते हुए भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों को जारी वीजा रद्द कर दिया..

भारत ने पहलगाम हमले के अगले ही दिन पाकिस्तानी दूतावास के रक्षा या सैन्य, नौसेना और वायु सेना के सलाहकारों को पर्सोना नॉन ग्राटा यानी अवांछित घोषित कर दिया था....इन अधिकारियों से सात दिन के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया था....भारत ने हर कदम ऐसा चला कि पाकिस्तान को अपने घुटने टेकने ही पड़े..

For more information, visit: https://youtu.be/aP2SGoO2thk?si=RqANCSupstxOnG22

0 - Comments

Leave a comment