Delhi

पाकिस्तान की 'False Flag' चाल फेल! UNSC में हमले की निंदा, भारत को मिला समर्थन

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और बिगड़ गए। पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर झूठा "False Flag" नैरेटिव फैलाने की कोशिश की — यानी ये दिखाना कि भारत ने खुद हमला कर अपने दुश्मन पर इल्ज़ाम लगाया है। लेकिन यह चाल नाकाम हो गई।

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बंद कमरे में बैठक बुलाने का अनुरोध किया, ताकि भारत पर दबाव बनाया जा सके। लेकिन वहां उसका झूठ उजागर हो गया। अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों ने पाकिस्तान से कड़े सवाल किए। यहां तक कि चीन — जो हमेशा पाकिस्तान का समर्थक रहा है — इस बार भी चुप रहा।

बैठक में सभी देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की और यह भी कहा कि धर्म के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है। कई देशों ने पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षण और परमाणु धमकियों को उकसावे वाली कार्रवाई बताया।

बैठक के बाद ना कोई प्रस्ताव आया, ना कोई बयान — यानी पाकिस्तान को कोई समर्थन नहीं मिला। भारत को बदनाम करने की उसकी कोशिश नाकाम रही।

overall हम कह सकते हैं कि पाकिस्तान की साजिशें फिर बेनकाब हुईं और दुनिया ने उसे पूरी तरह नजरअंदाज़ कर दिया। अब समय है कि वह झूठ फैलाना बंद करे और भारत के साथ शांति की दिशा में वास्तविक कदम उठाए।

For more info: https://youtu.be/KA6AnHu0ynQ?si=qJ4OVqsA01w1dSKJ

0 - Comments

Leave a comment