मोदी बोले- ओडिशा CM की बिगड़ती तबीयत साजिश तो नहीं: जांच करवाएंगे; पूर्व IAS पांडियन ने पटनायक के कांपते हाथ को छिपाया था,
नवीन पटनायक बोले- इतना चिंतित थे तो फोन लगाकर पूछ लेते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओड़िशा में जनसभा के दौरान राज्य के मुख्यामंत्री नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर बयान दिया... मोदी ने कहा कि पटनायक की बिगडत्ती सेहत कही साजिश तो नहीं....
प्रधानमंत्री के इस बयान पर ओडिसा के मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा
दरअसल बात 28 मई की है... जब नवीन पटनायक का एक वीडियो सामने आया था... जिसमे पटनायक मंच पर भाषण दे रहे थे और उनके बगल में पूर्व IS अफसर और बीजू जनता दल के नेता वीके पांडीयन MIC पकड़ कर खड़े थे.. सीएम का हाथ पोडियम पर रखा हुआ था और जोर से काँप रहा था ..जैसे ही पांडियन की नज़र वहा गई ..उन्होंने सीएम का हाथ पकड़ा और हाथ को छुपाने की कोशिस की....
भाजपा इस मुद्दे को क्यों उठा रही है, 2 वजह
अमित शाह और हिमंता सरमा ने भी लगाए आरोप
गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक रैली में पांडियन पर निशाना साधते हुए कहा था, "एक तमिल बाबू पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं। भाजपा सुनिश्चित करेगी कि ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री उड़िया भाषा और संस्कृति को समझे।" इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पांडियन पर निशाना साधा था। सरमा ने ओडिशा की एक रैली में कहा था कि, "पांडियन ने सिर्फ एक मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि 4.5 करोड़ ओडिशावासियों का अपमान किया है।"
पहली वजह: पटनायक 77 साल के हैं। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। बीजेडी में कोई भी नेता नहीं है, जो उन्हें रिप्लेस कर सके।
दूसरी वजह: पूर्व आईएएस अफसर और बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन। ऐसा आरोप है कि इस समय वे ही सरकार चला रहे हैं और सरकार से जुड़े फैसले ले रहे हैं। उन्हें नवीन का उत्तराधिकारी भी कहा जाता है। अगर बीजेडी जीतती है तो वे सीएम हो सकते हैं।
तमिलनाडु में जन्मे वीके पांडियन को भाजपा ओडिशा की राजनीति में 'बाहरी' कहती रही है...

0 - Comments