दिल्ली में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी। इस बैठक को लेकर सभी मंत्रियों को पहले ही सूचित कर दिया गया है और समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने की भी संभावना है। बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश की सुरक्षा नीति में किसी बदलाव पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा, सरकार कुछ जरूरी फैसलों के जरिए जनता को राहत देने की कोशिश भी कर सकती है।
कुल मिलाकर यह बैठक देश की आने वाली नीतियों और फैसलों की दिशा तय कर सकती है। इसलिए इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

0 - Comments