Delhi

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं बैठक, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक इस मायने में भी खास मानी जा रही है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम मोदी की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।

बैठक का मुख्य एजेंडा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श करना है। इसके अलावा 2025-26 के बजट में प्रस्तावित पहलों और देश की आर्थिक चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, वैश्विक मंदी, अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों और चीन की सुस्त आर्थिक वृद्धि के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर और सशक्त बनाए रखने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 6.2 से 6.7 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

For more information, visit: https://youtu.be/v1f3N8pd6dc?si=J1TsB1FQIBqjGRsf

0 - Comments

Leave a comment