राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जासूसी से जुड़े एक अहम मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 8 राज्यों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
जिन राज्यों में छापेमारी की गई उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक संदिग्ध जासूसी नेटवर्क के खिलाफ की गई, जो देश की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में था।
NIA की टीमें विभिन्न ठिकानों पर तड़के ही पहुंच गई थीं और वहां तलाशी अभियान चलाया गया। शुरुआती जांच में कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
For more information, visit: https://youtu.be/xysR3gz0rgU?si=k5B8fFJaJJq--46X

0 - Comments