Delhi

मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़े, स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

मुंबई में सोमवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। दादर, माटुंगा, सायन, बांद्रा, कुर्ला, चेम्बूर, कोलाबा, सांताक्रुज, मलाड, भांडुप आदि इलाकों में जल-जमाव हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आस पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते शहर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है....बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। 

मुंबई और उपनगरों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। छात्रों की सुरक्षा और उन्हें असुविधा से बचाने के लिए मुंबई के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र (सुबह) के लिए छुट्टी घोषित की गई है। स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र (दोपहर) के लिए निर्णय की घोषणा की जाएगी....मुंबई में आधी रात को बारिश ने जोरदार वापसी की. रात 1 बजे से सुबह 7 बजे के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। 

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। यहां तक की मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हो गईं....बीएमसी ने शहरवासियों को सावधानी बरतने और जब तक जरूरी न हो अपने घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश के बीच बीएमसी की पूरी मशीनरी फील्ड पर काम कर रही है। रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक मुंबई शहर में औसत 110 मिमी, पूर्वी उपनगर में औसत 150 मिमी और पश्चिमी उपनगर में औसत 146 मिमी बारिश दर्ज हुई है।


Edited by Naved

0 - Comments

Leave a comment