दिल्ली: दिल्ली से रांची तक इंसुलिन पर सियासी बयानबाजी के बीच शराब घाटाले के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आज दो अलग-अलग कोर्ट में दो फैसले का दिन है। पहला अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन की मांग और डाइट संबंधी याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुना सकता है। इस मामले कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी तलब की है। दूसरा ED के समन को चुनौती देने और गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण देने से मना कर दिया था जिसके बाद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया।

0 - Comments