अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध विराम समझौते और अन्य अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने ट्रंप के उस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की, जिसमें रूस और यूक्रेन को 30 दिनों के लिए एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला बंद करने का सुझाव दिया गया था। वहीं, व्हाइट हाउस ने इस वार्ता को शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
For more info: https://youtu.be/dy1vnngUfls

0 - Comments