अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका में बिकने वाले सभी विदेशी निर्मित स्मार्टफोन पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसमें एप्पल, सैमसंग और अन्य वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड शामिल होंगे। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य अमेरिकी उद्योगों की सुरक्षा करना है, और इसके लिए वे सख्त कदम उठाने को तैयार हैं।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर कोई कंपनी अमेरिका में फैक्ट्री लगाती है, तो उस पर टैरिफ नहीं लगेगा। लेकिन जो कंपनियां भारत या अन्य देशों में निर्माण कर अमेरिका में अपने उत्पाद बेचती हैं, उन्हें भारी शुल्क देना होगा।
For more information, visit: https://youtu.be/J_1sWCe1ISE?si=f0faFHVfqOUdG_uA

0 - Comments