Delhi

विक्रम मिस्री 19 मई को पाकिस्तान पर देंगे रणनीतिक जानकारी

पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर भारत की रणनीति और मौजूदा हालात पर अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA अजित डोभाल के डिप्टी और पूर्व राजनयिक विक्रम मिस्री जानकारी देंगे। 19 मई को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें विक्रम मिस्री पाकिस्तान से जुड़े ताजा हालात, सुरक्षा स्थिति और भारत की कूटनीतिक रणनीति पर विस्तार से जानकारी देंगे।सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में पाकिस्तान में जारी आंतरिक अस्थिरता, आर्थिक संकट और राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनज़र भारत की नजरें लगातार पड़ोसी देश पर टिकी हुई हैं। इसके साथ ही सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों और घुसपैठ की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई गई है।

विक्रम मिस्री, जो पूर्व में चीन में भारत के राजदूत रह चुके हैं, अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल के डिप्टी के रूप में काम कर रहे हैं और विदेश नीति व सुरक्षा मामलों पर गहरी समझ रखते हैं। ऐसे में उनकी जानकारी नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभा सकती है।

For more info: https://youtu.be/ijwUnjbYXPA?si=-ecr_9YY3t5OYdL7

0 - Comments

Leave a comment