Delhi

वायनाड में भयंकर लैंडस्लाइड: 151 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग लापता, एनडीआरएफ और सेना जुटी

वायनाड में हालात बेहद खौफनाक हैं। केरल में आई भीषण बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया है। अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है, और 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। बचाव कार्य में एनडीआरएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवान जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

वीडियो में देखिए कैसे सेना के 200 से अधिक जवान, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से मलबे में दबे लोगों की खोजबीन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, लैंडस्लाइड का क्षेत्र उच्च जोखिम वाले आपदा क्षेत्र में आता है, लेकिन कई लोग वर्षों से यहां निवास कर रहे थे, जिससे बड़ी जनहानि हुई है।

केरल में दो दिवसीय शोक के मद्देनजर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस स्थिति पर क्या टिप्पणी की है, जानने के लिए वीडियो देखें।

Edited by Naved

0 - Comments

Leave a comment