Delhi

व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस, अमेरिका-यूक्रेन समझौते पर टकराव

अमेरिका गए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में तीखी बहस हो गई। जेलेंस्की आर्थिक समझौते के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन दुर्लभ खनिजों और युद्ध नीति को लेकर दोनों नेताओं के बीच टकराव हो गया।

ओवल ऑफिस में ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका की मदद को नज़रअंदाज़ करने और विश्व युद्ध की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। वहीं, जेलेंस्की ने साफ कहा कि वह रूस के साथ युद्धविराम नहीं करेंगे। इस गरमागरम बहस में उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज दिखे और मीडिया के सामने इस चर्चा को अनुचित बताया।

For more info: https://youtu.be/W_6_HEBihGM

 

0 - Comments

Leave a comment