Delhi

व्हाइट हाउस में ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच तीखी बहस, अमेरिका के आर्थिक समझौते पर असहमति।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में तीखी बहस हो गई। जेलेंस्की अमेरिका के साथ एक बड़े आर्थिक समझौते के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले कई दिनों से ट्रंप और जेलेंस्की के बीच दुर्लभ खनिजों को लेकर तीखी बयानबाजी चल रही थी। ओवल हाउस में मीडिया के सामने हुई इस बहस में ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका की मदद का एहसान न मानने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका की वजह से ही वह सुरक्षित हैं।

जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वह रूस के साथ किसी भी युद्धविराम को मानने को तैयार नहीं हैं, और उन्होंने कहा कि पुतिन ने 25 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। ट्रंप ने इस दौरान जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि अगर वह शांति के लिए तैयार नहीं हैं, तो वह वार्ता से बाहर चले जाएंगे। जेलेंस्की ने जवाब में कहा कि उन्हें युद्धविराम की जरूरत नहीं है और उनका देश खतरे में है, लेकिन वह समझौता नहीं करेंगे।

For more info: https://youtu.be/pS2xEPLvpCM

 

0 - Comments

Leave a comment