चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर ने भले ही चोट के कारण आईपीएल का यह सीजन मिस कर दिया हो, लेकिन उनके परिवार में खुशियों की बारिश होने जा रही है। दीपक 1 जून को गर्लफ्रैंड जया भारद्वाज से शादी करने जा रहे हैं। पिछले दिनों उनका वेडिंग कार्ड इंटरनेट की सुर्खियां रहा। दीपक ने अपनी शादी के लिए क्लोज फ्रैंड्स और रिश्तेदारों को इनवाइट करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी और पत्नी साक्षी दीपक चाहर की शादी में शामिल होंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों को भी शादी के लिए आमंत्रित किया गया है।
लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
दीपक चाहर की शादी में एमएस धोनी समेत कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं ये सेलिब्रिटी जहां पत्नी साक्षी के साथ शादी समारोह में शामिल होंगे, वहीं अन्य बड़े नाम भी उनके साथ शामिल हो सकते हैं। रोहित शर्मा के समारोह का हिस्सा होने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें दक्षिण अफ्रीका की घरेलू श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है। विराट के बारे में भी यही कहा जा सकता है।
शामिल होंगे विराट-अनुष्का
विराट पत्नी अनुष्का के साथ भव्य शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस लिस्ट में निश्चित रूप से दीपक के कुछ करीबी साथी और सीएसके टीम के साथी शामिल होंगे। शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल होने के साथ ही बड़े इवेंट की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
दीपक और जया दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दीपक ने जया को आईपीएल 2021 के फेज 2 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी लीग मैच के बाद स्टेडियम में प्रपोज किया था। बाद में पता चला कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की सलाह पर ही उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया था।
EDITED BY~ ABHISHEK PANDEY

0 - Comments