पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बीच तल्खी के बाद आज किसानों ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कूच करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मान ने चेतावनी दी है कि पंजाब को धरना स्टेट नहीं बनने दिया जाएगा और प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया जाएगा। इसके जवाब में SKM ने साफ कर दिया है कि वे हर हाल में चंडीगढ़ पहुंचेंगे और जहां रोका जाएगा, वहीं धरने पर बैठेंगे।
इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगने वाले 18 एंट्री पॉइंट सील कर दिए हैं और 1200 से ज्यादा सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। वहीं, पंजाब पुलिस ने सोमवार रात से ही किसान नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी, जिससे कई नेता अंडरग्राउंड हो गए हैं।
For more info: https://youtu.be/4Tyolyfxb1U

0 - Comments