Haryana

भारत-पाक तनाव: अंबाला में रात्रि ब्लैकआउट, एयरबेस सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश

भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा के अंबाला जिले में सुरक्षा कारणों से ब्लैक आउट का निर्णय लिया गया है...अंबाला के उपायुक्त ने आज निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिले में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैक आउट रहेगा....इस दौरान सभी घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखनी होंगी। स्ट्रीट लाइट्स, होर्डिंग्स और बाहरी प्रकाश व्यवस्था को भी बंद करने का आदेश दिया गया है...

यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श पर लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित हवाई हमले या ड्रोन गतिविधि से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। अंबाला जिले में भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण एयरबेस स्थित है, जो रणनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसी को देखते हुए यह एहतियातन कदम उठाया गया है...DC ने जनता से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।..
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने ब्लैक आउट के दौरान निगरानी और गश्त बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की शंका या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

0 - Comments

Leave a comment