चंडीगढ़ में आज किसानों का बड़ा मार्च प्रस्तावित है, जिसे रोकने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पंजाब से चंडीगढ़ आने वाले किसानों को जगह-जगह रोका जा रहा है, और चेक पॉइंट्स बनाए गए हैं। कई जगहों पर किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। प्रशासन ने किसानों को सेक्टर 34 में धरने की अनुमति नहीं दी है, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 30 से अधिक किसान संगठनों ने अगले एक हफ्ते तक चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस बीच, पंजाब सरकार ने कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है या नजरबंद कर दिया गया है, जिस पर किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है।
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देखिए इस किसान आंदोलन से जुड़े सभी अपडेट्स, पुलिस की कार्रवाई और किसानों की रणनीति सिर्फ इस वीडियो में।
For more info: https://youtu.be/97mO-qUcFSc

0 - Comments