चंडीगढ़ में आज किसानों का बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है। किसान संगठनों ने अगले एक हफ्ते तक धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस बीच, पंजाब की भगवंत मान सरकार सतर्क हो गई है और किसान नेताओं पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। कई नेता पुलिस हिरासत में हैं या नजरबंद किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
इस आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। किसानों ने 5 मार्च से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और किसानों के बीच बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद सीएम बैठक छोड़कर चले गए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी, और कई किसान नेताओं को गिरफ्तार या नजरबंद किया गया है।
For more info: https://youtu.be/ViwwF4u-mAc

0 - Comments