हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में हुए हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी कर ली है, और गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हिमानी नरवाल का मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे इस मामले में और अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) की टीम इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। क्या इस अपराध में और लोग भी शामिल थे? हत्या के पीछे का असली कारण क्या है? जल्द ही SIT इस पर बड़ा खुलासा कर सकती है।
इस दर्दनाक हत्याकांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है, वहीं बीजेपी ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। इस सनसनीखेज मामले में आगे क्या होगा? जानने के लिए देखें पूरा वीडियो।
For more info: https://youtu.be/4RegPjeY4H0

0 - Comments