हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने अभी 100 दिन पूरे किए हैं और अब तक बजट भी पेश नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। अब तक 1 लाख 32 हजार महिलाओं के बैंक खाते इस योजना से जोड़े जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं जब भी गैस सिलेंडर लेंगी, 500 रुपये से ज्यादा की राशि उनके खाते में तुरंत वापस भेज दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के खाते इस योजना से जोड़े जाएं। यह योजना राज्य की महिलाओं को राहत देने के लिए बनाई गई है।
For more info: https://youtu.be/RcKplO4uXwI

0 - Comments