आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे सीएम धामी शिमला में विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप के लिए करेंगे वोट की अपील
लोकसभा चुनाव के 6 चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब तमाम राजनीतिक दल आख़िरी यानी 7 वें चरण में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं.... इसी कड़ी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं...सीएम धामी हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचकर संसदीय क्षेत्र शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगें...आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिमला में दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे....शिमला का अगला सांसद कौन होगा यह तीन जिलों की जनता तय करती है... इस बार शिमला लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर है...
तीन बार से भाजपा यहां जीत रही है... पार्टी यहां चौथी बार जीत की कोशिश में है....भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को मैदान में उतारा है....आपको बता दें कि शिमला में 1 जून को आंखिरी चरण में मतदान होना हैं...

0 - Comments