MadhyaPradesh

इंदौर में ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, 13 साल के छात्र ने की आहत्यात्म

इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है। अनुराग नगर क्षेत्र में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने ऑनलाइन गेम्स की लत में फंसकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि वह छात्र अक्सर फ्री फायर (Free Fire) जैसे खतरनाक ऑनलाइन गेम्स खेला करता था। हाल ही में उसने एक गेम टास्क पूरा करने के लिए अपनी मां के डेबिट कार्ड से ₹3000 खर्च कर दिए। इसी तनाव और डर के चलते उसने खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

परिवार वालों के मुताबिक, छात्र का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य हो गया था। वह दिनभर मोबाइल में उलझा रहता था और पढ़ाई से ध्यान हटा चुका था। उसकी यह आदत धीरे-धीरे मानसिक दबाव में बदल गई, जिसका अंत बेहद दर्दनाक रहा।

इस मामले ने इंदौर सहित पूरे देश में बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदौर से बीते कुछ महीनों में 10 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहाँ ऑनलाइन गेम्स की वजह से मासूमों ने जान गंवाई।

मनोवैज्ञानिक और बाल विकास विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन गेम्स बच्चों की मानसिक स्थिति पर बेहद नकारात्मक असर डाल रहे हैं। गेमिंग में मिलने वाले टास्क, रिवार्ड्स और प्रतिस्पर्धा बच्चों के ऊपर अनावश्यक मानसिक दबाव बनाते हैं, जो उन्हें अवसाद और आत्मघाती सोच की ओर ले जाते हैं।

क्या करें अभिभावक?
बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल पर निगरानी रखें

ऑनलाइन गेम्स के प्रति सजग रहें और बच्चों से खुलकर बातचीत करें

समय-समय पर डिजिटल डिटॉक्स कराएं

बच्चों को खेल, कला और पढ़ाई जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखें

ज़रूरत हो तो काउंसलिंग लें और स्कूल से संपर्क करें

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि डिजिटल लत, खासकर गेमिंग, मासूम जिंदगियों को निगल रही है। अब वक्त है कि सरकार, टेक कंपनियां और अभिभावक मिलकर इस गंभीर संकट की ओर ध्यान दें।

For more information, visit: https://youtu.be/88viNmCcq24

0 - Comments

Leave a comment