उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। रमज़ान के पवित्र महीने में संस्कृति बचाओ मंच ने इस मुद्दे को उठाया है। मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि नमाज़ के वक्त तेज़ आवाज़ में साउंड बज रहा है, जो तय मानकों के अनुसार नहीं है।
संस्कृति बचाओ मंच का कहना है कि मस्जिदों के अंदर लाउडस्पीकर पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ऊपर लगे माइक को हटाया जाना चाहिए। मंच ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सभी धर्मों के लिए समान नियम लागू हो।
इसके अलावा, मंच का कहना है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं और तेज़ आवाज़ से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई लोगों ने इसको लेकर शिकायत की है और प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपील की है।
आपकी क्या राय है? क्या सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए समान नियम लागू होने चाहिए?
अपने विचार हमें कमेंट में बताएं और वीडियो को लाइक व शेयर करें।
For more info: https://youtu.be/zGsQfpovgho

0 - Comments