राजस्थान के दौसा जिले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन सालासर बालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार कंटेनर से वैन की टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
इस भयावह हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 7 मासूम बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है।
इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं, जो सामूहिक दर्शन के लिए सालासर बालाजी मंदिर गए थे। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा न केवल एक बड़ा सड़क दुर्घटना है, बल्कि एक पूरे गांव की खुशियों को गम में बदल देने वाला हादसा बन गया है।
For more information, visit: https://youtu.be/LUIZyz6JqPA

0 - Comments