गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एयर इंडिया का विमान जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, कुछ ही समय में यह मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज धमाके के साथ आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता हुआ देखा गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में कई विदेशी नागरिकों की भी जान चली गई है। वहीं अब एक और दर्दनाक खबर सामने आई है – आगरा के अकोला कस्बा निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया इस विमान में सवार थे और लंदन की यात्रा पर जा रहे थे। दोनों की इस भयानक दुर्घटना में मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नीरज लवानिया और उनकी पत्नी की मृत्यु की खबर के बाद उनके परिजन स्तब्ध हैं। उनके भाई और बहन तत्काल अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके और जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। पूरे अकोला कस्बे में शोक की लहर है और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
यह हादसा केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं बल्कि कई परिवारों के सपनों और भविष्य को निगलने वाला एक त्रासदी बन गया है। इस हादसे की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को लगाया गया है और सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं और पीड़ितों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दे चुके हैं।
इस वीडियो में देखिए हादसे की पूरी जानकारी, लवानिया दंपती की कहानी और उनके परिवार की पीड़ा, जो इस दुर्घटना के कारण आज अनंत शोक में डूब गया है।
For more information, visit: https://youtu.be/CSDxPzVnaHU

0 - Comments