हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के उप जिलाधिकारी अरविंद द्विवेदी ने बुलडोजर चलवाया। नक्का कुँआ रोड पर स्थित मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर की जमीन पर दबंगों ने पिछले 50 से 60 वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन द्वारा यहां बनाए गए अवैध रूप से कमरों व दुकानों को ध्वस्त किया गया. इसके पहले एसडीएम ने मन्दिर की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए लोगों को नोटिस देकर जगह खाली करने को कहा था जिसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर करीब दो सौ से ढाई सौ वर्ष प्राचीन बताया जाता है मन्दिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर कमरे व दुकानें बनाकर किराए पर दिए हुए थे ।जिनपर प्रशासन का बुलडोजर चला. प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मन्दिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। एसडीएम अरविंद द्विवेदी के नेतृत्व में मन्दिर परिसर पर मकानों ,दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगो से लोडस्पीकर के जरिये खाली करने का निर्देश भी दिया।
क्या कहते है एसडीएम ?
- गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम अरविंद द्विवेदी का कहना है कि तीर्थंनगरी में मुक्तेश्वरा महादेव मन्दिर महाभारत कालीन मन्दिर है जो कि वर्षों पूर्व पुराना है जिसके परिसर में अवैध अतिक्रमण किया गया था,पूर्व में इन लोगों को नोटिस दिए गए थे, कुछ लोगों ने समय रहते जगह खाली कर दी थी मगर जिन लोगों ने जगह नहीं खाली की उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आज टीम वहां पहुंची मगर टीम के पहुंचने पर सभी ने शांतिपूर्वक जगह को खाली कर दिया, एसडीएम का कहना है कि करीब 2 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।
EDITED BY~ ABHISHEK PANDEY

0 - Comments