UttarPradesh

सीबीआई ने रेलवे पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़, 26 अधिकारी गिरफ्तार

सीबीआई ने पूर्व मध्य रेलवे में विभागीय परीक्षा के पेपर लीक मामले का बड़ा भंडाफोड़ किया है। यह घोटाला उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ, जहां 3-4 मार्च 2025 की रात सीबीआई ने छापेमारी कर 26 रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, 8 अन्य रेलवे कर्मचारी और 17 लोको पायलट शामिल हैं।

पूर्व मध्य रेलवे ने 4 मार्च को चीफ लोको इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन परीक्षा से पहले ही सीबीआई को पेपर लीक की सूचना मिल गई। इसी आधार पर मुगलसराय में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी हुई, जहां 17 परीक्षार्थी हाथ से लिखे प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी के साथ पकड़े गए।

सीबीआई जांच में सामने आया कि प्रश्न पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी DEE को दी गई थी, जिन्होंने इसे एक लोको पायलट को सौंप दिया। इसके बाद पेपर का हिंदी अनुवाद कर OAS कर्मचारी को दिया गया, जिसने इसे अन्य कर्मचारियों की मदद से परीक्षार्थियों तक पहुंचाया।

सीबीआई ने छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

For more info: https://youtu.be/IHr1p1CcAXs

0 - Comments

Leave a comment