UttarPradesh

छांगुर धर्मांतरण मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बलरामपुर और मुंबई में छापेमारी

छांगुर धर्मांतरण मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) के 12 ठिकानों और मुंबई के 2 स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी फंडिंग से जुड़े मामलों को लेकर की गई है, जो कथित रूप से एक संगठित धर्मांतरण रैकेट से जुड़े हैं।

मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाले शहजाद शेख से इस मामले में पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक शहजाद शेख का इस रैकेट में महत्वपूर्ण भूमिका होने का शक है। ईडी को इस पूछताछ में कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनसे विदेशी फंडिंग और हवाला नेटवर्क का संकेत मिल रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय को जांच के दौरान इस धर्मांतरण गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और विदेशी फंडिंग से बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराने की योजना के सबूत मिले हैं। अब ईडी पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें और भी राज्यों और व्यक्तियों की भूमिका सामने आ सकती है।

बलरामपुर में जिन जगहों पर छापेमारी हुई, वहां से भी कई संदिग्ध दस्तावेज, बैंक डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ जब्त किए गए हैं। धार्मिक गतिविधियों की आड़ में हो रही फंडिंग को लेकर ईडी अब केस को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत आगे बढ़ा रही है।

यह मामला बेहद संवेदनशील है और इससे देश में धार्मिक संतुलन, आस्था और सुरक्षा से जुड़ी बड़ी चिंताएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और खुफिया एजेंसियाँ भी इस पूरे प्रकरण पर नज़र बनाए हुए हैं।

For more information, visit: https://youtu.be/3YwhpGvm38c

0 - Comments

Leave a comment