UttarPradesh

संभल में बवाल! जामा मस्जिद सर्वे टीम पर पत्थरबाजी, हाई अलर्ट

यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं, घायल हो गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने और इंटरनेट पर बैन लगाने का आदेश दिया है।

इस झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पत्थरबाजी की। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। हिंसा के लिए 2 महिलाओं समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण पर हुए इस विवाद के पीछे एक याचिका है, जिसमें दावा किया गया कि मस्जिद की जगह पहले हरिहर मंदिर था।

हिंसा के दौरान कुछ मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया गया। रविवार सुबह करीब 7 बजे अदालत के आदेश पर सर्वे शुरू किया गया, जिसे लेकर तनाव बढ़ गया। प्रशासन की कोशिश थी कि नमाज के वक्त कोई बाधा न आए, लेकिन भारी भीड़ के जमा होने से माहौल बिगड़ गया।

For more info: https://youtu.be/_TgMCIRqAEA

 

Edited by Naved.

0 - Comments

Leave a comment