उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर महोत्सव में शामिल होंगे। वे दोपहर 3 बजे जनपद स्तरीय विकास कार्यों की विभागीय प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे और सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान 1001 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी। ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम से निगरानी की जा रही है, और पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
For more info: https://youtu.be/AyOERiAhKv0

0 - Comments