UttarPradesh

विधानसभा में CM योगी बोले- राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं, बताई ये वजह

UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा  के बजट सत्र का मंगलवार को अंतिम दिन रहा. इस दौरान बजट सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ  का संबोधन हुआ. इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव  के साथ ही पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने राहुल गांधी  पर भी जमकर हमला बोला. 

क्या बोले सीएम योगी

  • सीएम ने कहा, राहुल गांधी विदेश में भारत की बुराई करते हैं. अखिलेश यादव यूपी से बाहर दूसरे प्रदेश में जा कर यूपी की बुराई करते हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने किसी जाति और धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं किया. सीएम ने अखिलेश यादव पर शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए कहा~
  • कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं I
  • सीएम ने कहा कि अगर नेता विपक्ष का भाषण बजट पर होता तो अच्छा होता लेकिन तो वो सत्र का हिस्सा बनता. उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आजादी के समय देश के समान ही थी. 2017 तक यह देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का 1/3 तक गिर गई थी. देश विकास कर रहा था लेकिन UP नहीं, UP में क्षमता है. इस बार हमने दोगुना काम करने के लिए बजट बढ़ाया है I
  • 8 साल पूरे होने पर क्या बोले?
  • सीएम योगी ने कहा, बीजेपी नेतृत्व की केंद्र सरकार के 8 साल के सफलतम कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत इस परिकल्पना को साकार करते हुए हम सब देख पा रहे हैं. आज एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं की चर्चा हो रही थी. माननीय नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि ये समाजवाद है. अच्छा है कि कम से कम समाजवाद के बहाने ही I
  • उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया.सीएम योगी ने विधानसभा सत्र के आखिरी समय में विपक्ष पर खूब निशाना साधा  I  

EDITED BY ~ABHISHEK PANDEY

0 - Comments

Leave a comment