UttarPradesh

कांग्रेस नेता ने राफेल को 'खिलौना' बताकर उड़ाया मजाक! पहलगाम हमले पर BJP का पलटवार

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर विपक्ष सरकार से कई तरह के सवाल कर रहा है....इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक खिलौना विमान दिखाया, जिस पर राफेल लिखा हुआ है....कांग्रेस नेता अजय राय ने राफेल लड़ाकू विमान को खिलौना बताकर उसका मजाक उड़ाया और उस पर नींबू-मिर्च लटकाकर केंद्र सरकार पर तंज कसा....कांग्रेस नेता का ये तंज पहलगाम आतंकी हमले को लेकर था,

जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है....यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं और आम लोग इससे परेशान हैं....पहलगाम आतंकी हमले में हमारे युवा शहीद हुए लेकिन ये सरकार जो बड़ी-बड़ी बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को कुचल देगी....राफेल लाए हैं, लेकिन वे हैंगर में खड़े हैं, उनमें नींबू-मिर्ची लटकी है और नींबू मिर्ची देश के रक्षा मंत्री जी बांधे हैं....आखिर कब कार्रवाई होगी आतंकवादियों, उनके समर्थकों और सरपरस्तों के खिलाफ? सभी पता करें कि आयात निर्यात रोकने पर किसे फायदा और किसे नुकसान हो रहा है....वहीं अजय राय के इस बयान को लेकर यूपी ही नहीं देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है....

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता अजय राय पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया और इसे कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता का हिस्सा बताया.चचचबीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तानी टेरर डीप स्टेट की आधिकारिक प्रवक्ता बन गई है....हम एक पैटर्न देख सकते हैं कि जब भी राहुल गांधी आगे आकर कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को पूरा समर्थन देते हैं, कि वे पाकिस्तानी टेरर डीप स्टेट के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, तो 24 घंटे से भी कम समय में कोई न कोई कांग्रेस नेता आकर पाकिस्तान के समर्थन में बोल देता है

For more info: https://youtu.be/kRlT7ffTsiM?si=f69uVJK2lj218t0z

0 - Comments

Leave a comment