UttarPradesh

गाजियाबाद में कोरोना के 2 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 27 पहुंची

गाजियाबाद में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 27 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 20 मरीज अभी भी एक्टिव केस की श्रेणी में हैं, जिनका उपचार घर पर आइसोलेशन में या अस्पतालों में किया जा रहा है। शेष मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

जिले में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है। नए मामलों के मद्देनज़र संदिग्ध मरीजों की ट्रैकिंग और टेस्टिंग को तेज किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों को फिर से लागू करने की सिफारिश की गई है। साथ ही आम जनता को भी अपील की गई है कि वे कोरोना से जुड़ी सावधानियों का पालन करें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराएं।

जिले के सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने कहा कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद को दूसरों से अलग रखें और तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें।

For more information, visit: https://youtu.be/L_GJ92-cdyQ?si=T5PHzbBYtR1fDWZO

0 - Comments

Leave a comment