राजधानी लखनऊ में एक चलती बस में भीषण आग लग गई....इस हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई...आग इतनी खतरनाक थी कि 1 किलोमीटर तक उसकी लपटें दिख रही थी...कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई....स्लीपर बस दिल्ली से बिहार जा रही थी...हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे...उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी....जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाती, तब तक पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी...इमरजेंसी गेट नहीं खुले...हादसे के वक्त कई यात्रि बस में सो रहे थे..
करीब सुबह 5 बजे ये दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 5 लोगों ने अपनी जान गवां दी...दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से मौके पर जाकर स्थिति की समीक्षा करने और विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
For more info: https://youtu.be/1njs6VndwLg?si=cPVPPpvog0oc81cO

0 - Comments