UttarPradesh

लखनऊ में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, धर्मगुरुओं संग बैठक

लखनऊ में आगामी मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है….शहर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने धर्मगुरुओं और मौलानाओं के साथ अहम बैठक की…इस बैठक में डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी वेस्ट और एसीपी चौक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे… बैठक का उद्देश्य आगामी मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह, तनाव  और असमाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकना था..

जॉइंट कमिश्नर ने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि मोहर्रम का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाए... उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्तर पर सहयोग को तैयार है...लेकिन नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.... बैठक में कई मौलानाओं और धर्मगुरुओं ने अपनी बात भी रखी और पुलिस से सहयोग की अपेक्षा जताई... मौलानाओं ने यह भी आश्वासन दिया कि ताजिया जुलूस और अन्य कार्यक्रमों के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखते हुए हर गतिविधि को मर्यादा में आयोजित किया जाएगा....

पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अफवाह और भड़काऊ संदेशों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है... इस संवाद और सामूहिक प्रयास का मकसद यही है कि लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखते हुए मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से सम्पन्न हो...

For more information, visit: https://youtu.be/ORqoT1CrUL4

0 - Comments

Leave a comment