UttarPradesh

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मस्जिद विवाद: इलाहाबाद HC में 3 अप्रैल को अगली सुनवाई

मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट में करीब डेढ़ घंटे सुनवाई हुई। हिंदू पक्ष की दो अंतरिम अर्जियों पर पूरी सुनवाई नहीं हो सकी और अब अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी। हिंदू पक्ष ने 13.37 एकड़ विवादित जमीन में से 2.5 एकड़ में बनी शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की। दूसरी अर्जी में सूट नंबर 17 को रिप्रेजेंटेटिव केस घोषित करने की अपील की गई, जिस पर दूसरे हिंदू पक्षकारों ने ही आपत्ति जताई।

For more info: https://youtu.be/yeXGxrzd58Y

0 - Comments

Leave a comment