UttarPradesh

मेरठ: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, फिर शिमला भागे

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 15 टुकड़े किए और उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया। हत्या के बाद आरोपी महिला मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ शिमला घूमने चली गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने पिता के सामने अपराध कबूल किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

For more info: https://youtu.be/1Xkwto_86qc

0 - Comments

Leave a comment