लखनऊ से बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिनभर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में व्यस्त है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य विभागीय कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेना है।मुख्यमंत्री सबसे पहले सूचना विभाग की बैठक की, जिसमें राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की मीडिया में प्रस्तुति और जनसंपर्क की रणनीतियों पर चर्चा की । इसके बाद सुबह 10:30 बजे पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की बैठक हुई।
इस बैठक में इन वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी विचार किया गया।शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री युवा कल्याण एवं खेल विभाग की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश में युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, खेल सुविधाओं के विकास और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।सीएम योगी की ये बैठकें आगामी विकास कार्यों की दिशा तय करने में अहम मानी जा रही हैं। अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

0 - Comments