पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के चलते प्रयागराज से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की ओर जाने वाली पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लोगों ने सुरक्षा कारणों से बड़ी संख्या में अपनी यात्राएं और बुकिंग रद्द कर दी थीं। लेकिन अब सीजफायर के बाद हालात में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है और पर्यटकों ने एक बार फिर से यात्रा की बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी बढ़ चुकी है। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण लोग टैक्सी के विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं। प्रयागराज से हरिद्वार के लिए 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें आगे की यात्रा और ठहरने की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है।
For more information, visit: https://youtu.be/fRrgZGjKv7I?si=gpiOFIA86yqgffEv

0 - Comments