पीलीभीत जिसे यूपी की तराई का पंजाब कहते हैं, वहां के सिखों के कई गांव में ईसाई धर्मांतरण का मुद्दा अब चर्चा का विषय बन गया है....जिले के पूरनपुर में स्थानीय गुरुद्वारों ने बाकायदा पुलिस में ये शिकायत दर्ज कराई है कि उन गांव में जहां सिर्फ सिखों की आबादी है वहां लालच या फिर चंगाई प्रार्थना सभा के जरिए उनका धर्म बदलवाया जा रहा है.. दावा है कि एक, दो नहीं बल्कि 3000 लगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है...
आरोप है कि नेपाल के पास्टर नेपाल की सीमा पर मौजूद पीलीभीत के इन गांव में धर्म परिवर्तन के लिए आते हैं....कई ईसाई मिशनरी के लोग आते हैं और यहां सिखों का धर्म परिवर्तन कराते हैं...ऐसे में स्थानीय गुरुद्वारे के प्रबंधक कमेटी के लोग पिछले कुछ सालों में अचानक से बढ़े इस धर्मांतरण से खौफ में हैं...
गांव के कई घरों में क्रॉस के निशान बना दिए गए हैं....हालांकि, शिकायत के बाद प्रशासनिक सख्ती की वजह से कई लोगों ने अपने घरों से क्रॉस के निशान को हटा लिया है लेकिन वह खुद को ईसाई धर्म में ही गिन रहे हैं...प्रशासन ने कुछ दिन पहले अवैध तरीके से बन रहे एक चर्च को भी हटवाया था....
यहां हो रहे इस कंवर्जन का अहम पहलू ये है कि पास्टर लोग सिखों को न तो नाम बदलने के लिए कहते हैं न ही पगड़ी हटाने को...वे उन्हें सिख वाली वेशभूषा में ही रहने को कहते हैं....जिससे लोगों को भी कोई आपत्ति नहीं होती है और यही वजह है कि लोग आसानी से अपना धर्मपरिवर्तन करवा लेते हैं..
हालांकि, गुरुद्वारा कमेटियां अब लोगों की घर वापसी भी करा रही हैं.....यानि जिसने किसी भी वजह से अपना धर्म बदल लिया था..ईसाई बन गए थे...अब उन्हें वापस से अपने घर यानि की सिख बनाया जा रहा है..ऐसा करने के लिए बड़े स्तर पर अमृतपान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है...
For more information, visit: https://youtu.be/Omoo8_LFH3Q?si=5J3tyQJS9X6WKz_I

0 - Comments